होली मदर एकेडमी थानाभवन में बाल दिवस की धूम

होली मदर एकेडमी थानाभवन में बाल दिवस की धूम
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

थानाभवन। होली मदर एकेडमी में आज पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म बाल दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें बच्चों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन काल के बारे में जानकारी दी गई व बच्चों के दुलारे चाचा के चाचा नेहरू के शीर्षक पर सुलेख प्रतियोगिता कराई गई।



जवाहरलाल लाल नेहरू बच्चों में बहुत प्रिय थे


इस अवसर पर विद्यालय चेयरमैन संगीत गोयल ने बच्चों को बताया कि स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल लाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में इसलिए लिए मनाया जाता है क्योंकि वह बच्चों को बहुत प्रिय थे और उन्हें भी बच्चों से बहुत लगाव था। उन्होंने विद्यालय में आयोजित म्यूजिक चेयर, रस्सा खींच, डांस प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया *फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में चाचा नेहरू की ड्रेस* में आए बच्चों ने सबका मन मोह लिया।





देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले महान व्यक्तियों को हमें अपना आदर्श मानकर उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए

स्कूल प्रधानाचार्य उमेश शर्मा ने बच्चों को बताया कि देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले महान व्यक्तियों को हमें अपना आदर्श मानकर उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। डायरेक्टर आकाश गोयल ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।






कार्यक्रम में पूजा तायल, हिमानी राणा, अनुराधा मोहिनी, मंजू शर्मा, अंजू रानी, विनीत कुमार व होली मदर परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

epmty
epmty
Top