विधायक अदिति सिंह के पिता और पूर्व विधायक अखिलेश सिंह का निधन

विधायक अदिति सिंह के पिता और पूर्व विधायक अखिलेश सिंह का निधन
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

लखनऊ। रायबरेली की राजनीति के बेताज बादशाह माने जाने वाले उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह ने आज तड़के यहां पीजीआई में अंतिम सांस ली। उनकी मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव रायबरेली के लालूपुर लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

जानकारों की मानें तो रायबरेली से अपने दम पर पांच बार विधायक रहे अखिलेश सिंह लंबे समय से कैंसर से लड़ाई लड़ रहे थे। उनका इलाज सिंगापुर में भी चला। वे नियमित जांच के लिए वह यहां पीजीआई आए थे, जहां अचानक तबियत खराब होने पर उन्हें एडमिट होना पड़ा था। इसी बीच आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

अखिलेश सिंह का जन्म 15 सितंबर 1959 में हुआ था। अखिलेश सिंह पांच बार लगातार विधायक रहे हैं। उन्होंने अपने सियासी सफर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। उत्तरप्रदेश की राजनीति में अखिलेश सिंह रॉबिनहुड के नाम से मशहूर थे। अब उनकी विरासत उनकी बेटी अदिति सिंह संभाल रही हैं। 2017 में जब मोदी लहर में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज की तो, तब भी अदिति ने रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीता और विधायक बनीं थी।

जानकारों की मानें तो कांग्रेस छोड़ने के बाद साल 2007 और 2012 के दो चुनावों में अखिलेश सिंह को हराने के लिए कांग्रेस नेताओं ने खूब जोर लगाया था। सोनिया गांधी और प्रियंका ने घर-घर घूम घूमकर वोट मांगे थे, लेकिन अखिलेश सिंह जीत गए थे। हारकर 2016 में कांग्रेस ने उन्हें पार्टी में वापस बुलाकर उनकी बेटी अदिति सिंह को उसी सीट से टिकट दिया गया और वे चुनाव जीतीं।

epmty
epmty
Top