राजपाल की सपा में ज्वाइनिंग के बाद से स्वागत समारोह में उमड़ रही भीड़

राजपाल की सपा में ज्वाइनिंग के बाद से स्वागत समारोह में उमड़ रही भीड़

लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग समाज के कद्दावर नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने हाल ही में कुछ दिन पहले ही बसपा को छोड़ सपा ज्वाइन की है। लखनऊ में ली गई सपा की सदस्यता के दौरान पार्टी मुख्यालय के मंच पर पूर्व राज्यसभा सांसद राजपाल सैनी का जब नाम लिया गया तो तालियों की तड़तडाहट से मंच पूरा गूंज गया था। तालियों से उनका स्वागत करने में सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी दिखाई दिये हैं। राजपाल सैनी के सपा में शामिल होने पर पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि सपा को अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और भी ज्यादा मजबूती मिलेगी। लखनऊ से लौटते वक्त राजपाल सैनी व उनके पुत्र शिवान सैनी का जनता ने खतौली में जोरदार स्वागत कर उनका माल्यर्पण किया था। इसके बाद 23 अगस्त को मुजफ्फरनगर पार्टी कार्यालय पर हुए स्वागत समारोह में राजपाल सैनी के आने पर इतनी भीड एकत्रित हो गई थी कि उनके समर्थक अन्य पार्टी के परिसर में बैठकर उन्हें सुनने लगे थे। स्वागत समारोह में पहुंची इस भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजपाल सैनी से जनता कितना प्रेम और लगाव करती है। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपने सम्बोधन में राजपा सैनी के सपा में शामिल होने की खूब प्रशंसा की और कहा कि उनके आने से सपा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूती मिली है।


हाल ही में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद और प्रदेश सरकार में मंत्री रहे राजपाल सैनी, बसपा प्रत्याशी रहे अपने पुत्र शिवान सैनी के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। इसके अलावा अपने साथ-साथ राजपाल सैनी और भी कई नेताओं को साईकिल का हैंडल पकड़वाने के लिये अपने साथ लखनऊ ले गये थे। राजपाल सैनी की अहमियत इसी बात से जानी जा सकती है कि कार्यक्रम के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें अपने गले लगाकर समाजवादी पार्टी में शामिल किया। जब राजपाल सैनी अपना सम्बोधन कर रहे थे तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुश दिखाई दे रहे थे। सदस्यता ग्रहण के दौरान मंच पर बैठे अखिलेश यादव के चेहरे और बोलने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सपा में राजपाल सैनी के आने से वह कितने खुश थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा था कि राजपाल सैनी पश्चिमी यूपी में पिछडे वर्ग में एक पुख्ता सियासी पकड़ रखने वाले नेता हैं। उनके आने से पश्चिम में समाजवादी पार्टी को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम होने के पश्चात भी अखिलेश यादव ने उनसे अलग मीटिंग कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की स्थिति का हालचाल भी जाना था। लखनऊ में राजपाल सैनी की सदस्यता ग्रहण के दौरान मुजफ्फरनगर के बहुत सारे वरिष्ठ सपा नेता भी वहां मौजूद थे। सदस्यता ग्रहण करके लखनऊ से लौटे रहे पूर्व राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश सरकार में मंत्री रहे राजपाल सैनी व उनके पुत्र शिवान सैनी का खतौली विधानसभा की जनता ने जोरदार स्वागत किया था।


इसके बाद जनपद मुख्यालय के महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राजपाल सैनी व उनके पुत्र शिवान सैनी का 23 अगस्त को जोरदार स्वागत हुआ। स्वागत के दौरान वहां पर काफी भीड़ उनके साथ मौजूद थी। भीड़ से पार्टी कार्यालय फुल हो गया था। समाजवादी पार्टी के पास में ही दो अन्य पार्टी के दफ्तर भी हैं। जब सपा कार्यालय उनके स्वागत को आई जनता से पूरा भर गया था तो उनके समर्थकों ने अन्य पार्टी के परिसर में ही कुर्सी डालकर राजपाल सैनी को सुनना शुरू कर दिया था। कहना गलत न होगा कि जब आज के समय में जनता के पास इतना वक्त नहीं है कि वह किसी के प्रोग्राम में शामिल हो सके। लेकिन राजपाल सैनी के स्वागत समारोह के दौरान उमड़ी भीड़ से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनता उनसे कितना प्रेम और लगाव करती है। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी व काफी मात्रा में कार्यकर्ता मौजूद थे। पूर्व मंत्री का कद कितना बड़ा है वह इस बात से ही जाना जा सकता है कि सपा नेताओं ने अपने सम्बोधन के दौरान राजपाल सैनी के खुले लफ्जों में तारीफों के पुल बांधते हुए कहा था कि राजपाल सैनी के आने से सपा पुख्ता हुई हैं। इस मौके पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने राजपाल सैनी व उनके साथी नेताओं के सपा में आने पर हर्ष व्यक्त किया और उनके आगमन को 2022 में सपा के लिये जिले की चुनावी राजनीति को मजबूत करने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के मिशन फतह अभियान में उनके आगमन से पार्टी को सभी सीटों पर मजबूती प्राप्त हुई है।


राजपाल सैनी ने सदस्यता ग्रहण के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने अपने सम्बोधन में कहा था कि अखिलेश यादव की कार्यशैली, उनकी सोच और जनता के प्रति उनकी भावनाओं से प्रेरित होकर मैं बसपा छोड़कर सपा के कुनबे में एक सिपाही के रूप में शामिल हुआ हूं। उन्होंने कहा कि दोस्तों मेरा जनपद वो जनपद है जहां से जुमलेबाज भाजपा की नींव मजबूत हुई। वहां एक दंगा हुआ। वो मेरा एक जनपद है मैंने खुद अपनी आंखों से देखा। एक सोची समझी साजिश के तहत दंगा कराया गया था। हिन्दू-मुस्लिम भाईयों को आपस में लड़ाया गया। मुस्लिम भाईयों को मारा गया, हिन्दूओं को मारा गया। वह मारने वाले और कोई नहीं थे वह यही कथित भारतीय जनता पार्टी के लोग थे। इन्होंने ही आग लगाने का कार्य किया था। उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों के सामने अपने साथियों के साथ एक वादा करके जा रहा हूं। कोई न कोई बात जरूर होगी कि आज बहुत लोग खासतौर से अति पिछडी समाज के लोग, आज माननीय अखिलेश जी के नेतृत्व में अपना योगदान दे रहे हैं और दोस्तों पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुझे ज्यादा नहीं पता है पूरब का अध्यक्ष जी जानते होंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में 45 प्रतिशत लोग अति पिछडी जाति के रहते हैं, जो सीधे सच्चे लोग हैं। इन लोगों को भारतीय जनता पार्टी ने मंदिर के नाम पर बहकाकर और मस्जिद के नाम पर भड़काकर अपने साथ लगाया था। लेकिन 7 साल भाजपा को केन्द्र में हो गये हैं। वह जनता के लिये कुछ नहीं कर पाई है। आज वह समझ चुके हैं सच्चाई क्या है। हमारा सच्चा हितैषी कौन हैं। भाजपा ने हम लोगों को लूटने और बहकाने का काम किया है। अगर हम लोगों को कुछ दिया भी तो ताकत नहीं दी।


राजपाल सैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल में देख लो वहां अति पिछड़ों का क्या स्थान है, कोई पूछता है क्या। उन्होंने कहा कि मैंने देखा है जब अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने अति पिछड़े समाज के लोगों को बहुत ताकत देने का काम किया है क्योंकि वह खुद पिछड़े समाज के हैं। भाजपा के लोग मंच पर चढ़कर बहुत-बहुत जोर से नारा लगाते हैं जय श्री राम। राम उन्हीं के हैं क्या?, हमारे नहीं हैं क्या?। उन्होंने कहा कि मैं आज यहां तय करके जा रहा हूं अध्यक्ष जी आपके सामने कि पिछडी जाति का वोट इस बार पश्चिम से तादात में वोट अखिलेश यादव जी की झोली में डलवाया जायेगा और पश्चिम से वो रिजल्ट आयेगा कि आप लोगों ने सोचा नहीं होगा। मेरा दावा है इस बात का। जब घूमते हैं तो वहां महसूस होता है कि जो हवा है आज चल रही है समाजवादी पार्टी की।


मुजफ्फरनगर पार्टी कार्यालय पर स्वागत समारोह में पूर्व राज्यसभा सांसद व पूर्व मंत्री राजपाल सैनी ने अपने सम्बोधन में कहा था कि भाजपा सहित अन्य दलों में पिछड़ों की वोट लेकर उनको सम्मान व अधिकार न देने के चलते पिछड़े वर्ग के लोग उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। सपा में सभी वर्गों के सम्मान व सभी के अधिकारों के लिए संघर्ष को देखते हुए पिछड़ी जाति के लोग सपा से जुड़कर इस बार अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट है। पिछडो व सर्वसमाज की आवाज़ सही मंच से बुलन्द करने के लिए उन्होंने सपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।





epmty
epmty
Top