नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में केसरीसिंहपुर थाना पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि चक 36-एफ निवासी गुरजीत सिंह उर्फ वीरू मजहबी सिख को गिरफ्तार किया गया। वह एक डीजे साउंड ऑपरेटर है। गुरजीत को पुलिस ने श्रीबिजयनगर थाना क्षेत्र में चक 24-एपीडी में काबू किया। यहीं से लड़की दस्तयाब की गई, जिसकी स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार आयु 17 वर्ष है। यह लड़की गत 8 अक्टूबर को अपने गांव से गायब हो गई थी।

पुलिस ने आज लड़की को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने पर मां बाप के पास भेज दिया गया वहीं आरोपी गुरजीत सिंह को आज अदालत में पेश करने पर मजीद पूछताछ के लिए पुलिस को रिमांड मिला है।








epmty
epmty
Top