शुक्रवार को किसानों की महापंचायत में शामिल होंगे टिकैत

शुक्रवार को किसानों की महापंचायत में शामिल होंगे टिकैत

श्रीगंगानगर। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के तहत संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पदमपुर और नई मंडी घड़साना कस्बों में शुक्रवार को किसानों की महापंचायतों का आयोजन किया जा रहा है।

इस महापंचायतों में संयुक्त मोर्चा की और से राकेश टिकैत जोगिंदरसिंह उगरहां और गुरमीतसिंह चढूनी सहित कई वरिष्ठ किसान नेता संबोधित करेंगे। पदमपुर में उसी नई अनाज मंडी में महापंचायत रखी गई है, जहां 12 फरवरी को कांग्रेस की ओर से आयोजित की गयी थी। इसके बाद दोपहर दो बजे नई मंडी घड़साना में महापंचायत आरंभ होगी।

किसान आंदोलन में संयुक्त किसान मोर्चा के साथ संघर्षरत श्रीगंगानगर जिले में किसानों के सबसे बड़े संगठन ग्रामीण मजदूर किसान समिति (जीकेएस), अखिल भारतीय किसान सभा, किसान संघर्ष समिति और जय किसान आंदोलन सहित कई किसानों के संगठन शुक्रवार की महापंचायतों में अधिक से अधिक संख्या में किसानों को जुटाने के लिए इस पूरे इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाए हुए हैं। व्यापारियों और मजदूर संगठनों ने भी इन महापंचायतों के समर्थन का ऐलान किया है।

जीकेएस के संयोजक रणजीतसिंह राजू ने कहा है कि जो किसान अब तक चले आंदोलन के दौरान शाहजहांपुर, सिंधु बॉर्डर, गाजीपुर अथवा टिकरी बॉर्डर पर नहीं जा पाए, उन्हें कल की इन महापंचायतों में आकर अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से भी महापंचायतों अधिक संख्या में आने की अपील की है।

epmty
epmty
Top