हो रहा था युद्धाभ्यास- जिप्सी में लगी आग- जिंदा जले 3 जवान- पांच गंभीर

हो रहा था युद्धाभ्यास- जिप्सी में लगी आग- जिंदा जले 3 जवान- पांच गंभीर

जयपुर। भारत-पाक सीमा से सटे राजस्थान के श्रीगंगानगर इलाके में युद्धाभ्यास के दौरान सेना के साथ हुए एक बड़ा हादसे में सेना की एक जिप्सी में आग लग गई। भीतर बैठे तीन जवान बाहर न निकल पाने की वजह से जिंदा ही जल गए। जबकि 5 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि सेना ने इन जवानों के नाम और अन्य चीजें अभी सार्वजनिक नहीं की है। लेकिन पता चल रहा है कि जवान भटिंडा की यूनिट के थे। मृतकों में एक सूबेदार और 2 जवान शामिल हैं।

बृहस्पतिवार की तड़के लगभग 3.00 बजे श्रीगंगानगर जनपद के छतरगढ़ इलाके में सेना का युद्धाभ्यास चल रहा था। इसी दौरान किन्हीं कारणों से सेना की जिप्सी में आग लग गई। हालांकि अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि घटना किन कारणों से हुई। आग लगने के दौरान जवानों को जिप्सी से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। जिससे सेना के 3 जवान जिंदा ही जल गए और 5 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए सेना के सूरतगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक जवानों के परिजनों को घटना के बारे में सूचना दे दी गई है। इस मामले की जानकारी सबसे पहले ग्रामीणों को लगी।

उन्होंने सेना के अधिकारियों को इस हादसे के बारे में जानकारी दी। तब सेना ने मौके पर पहुंचकर उन सभी जवानों को बाहर निकाला और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवा दिया। जवानों के पार्थिव शव सूरतगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाये गए हैं।







epmty
epmty
Top