दहल गया दिल- रेप पीड़िता को आरोपी ने जिन्दा जलाया

दहल गया दिल- रेप पीड़िता को आरोपी ने जिन्दा जलाया

हनुमानगढ़। राजस्थान से दिन दहला देने वाली खबर सामने आई है। रेप के आरोपी ने पीड़िता की हत्या करने के उद्देश्य से उसे आग के हवाले कर दिया। पीड़िता लगभग 70 प्रतिशत तक झुलस गई हे। गंभीर हालत के चलते उसे बीकानेर में भर्ती कराया गया है। खास बात यह है कि पीड़िता पहले ही अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दे चुकी थी, बावजूद इसके पुलिस द्वारा उसे न तो सुरक्षा प्रदान की गई और न ही उसके सुरक्षा के प्रबंध किये गये।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला में ब्यूटी पार्लर संचालिका बुरी तरह से जली हुई मिली। उसे तत्काल श्रीगंगानगर ले जाया गया, जहां से उसे बीकानेर के लिए रेफर करदिया गया। इस मामले में पीड़िता की नानी ने मामला दर्ज कराया है। पीड़िता की नानी ने बताया कि पीड़िता ने आरोपी प्रदीप के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवा रखा है। उस मामले में वह डेढ़ साल पहले जमानत पर छूट गया था। 15 दिन पूर्व प्रदीप द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसकी जानकारी उसने पुलिस को दी थी।

आरोप है कि देर रात्रि प्रदीप घर में घुस गया और पीड़िता को जिंदा जलाने के नीयत से आग लगा दी। इस जघन्य वारदात में पीड़िता बुरी तरह से झुलस गई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि पीड़िता काफी समय से अपने पति से अलग अपनी नानी के पास रह रही है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गये हैं।

रिपोर्टः प्रवीण गर्ग

epmty
epmty
Top