सरकार आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध -गहलोत

सरकार आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध -गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेशवासियों विशेषकर आदिवासी समाज के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यह दिन आदिवासी समुदाय की भाषा, संस्कृति, परंपरा एवं इतिहास के संरक्षण और उनके विकास के लिए संकल्पबद्ध होने का दिन है। हमारे आदिवासी समाज के लोग प्राचीन समय से ही संस्कृति एवं प्रकृति के रक्षक रहे हैं। समय आने पर उन्होंने देश की रक्षा के लिए लड़ाइयां लड़ी हैं और बलिदान भी दिए हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आदिवासियों की प्राचीनतम विरासत और संस्कृति को सहेजते हुए उनके उत्थान के लिए संकल्पित भाव से काम कर रही है। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य पोषण स्तर में सुधार लाकर इस समुदाय की बेहतरी के लिए विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।


वार्ता

epmty
epmty
Top