बहू से दुष्कर्म करने के आरोप में डेढ़ वर्ष से फरार ससुर गिरफ्तार

बहू से दुष्कर्म करने के आरोप में डेढ़ वर्ष से फरार ससुर गिरफ्तार

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी में चौपानकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बहू से दुष्कर्म करने के आरोप में डेढ़ वर्ष से फरार ससुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शादी साल 2015 में हुई थी। ससुर उसे आए दिन दहेज को लेकर परेशान करता रहता था। 22 नवम्बर 2019 की रात को करीब 12 बजे उसने बहू से दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया। तभी से आरोपी फरार था। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की खास सूचना पर उसे गिरफ्तार किया जा सका है। इससे पहले पुलिस टीम उसे पकड़ने को लेकर कई बार दबिश दे चुकी थी। लेकिन हाथ नहीं आ सका था।

इस मामले में आरोपी को गिरफ्त में लेने पुलिस ने बड़ी मशक्कत की है। जिसे देखते जिला पुलिस अधीक्षक के स्तर पर पुलिस टीम को सम्मानित भी किया जाएगा।


वार्ता

epmty
epmty
Top