विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का दबदबा कायम- सीएम की बढी साख

विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का दबदबा कायम- सीएम की बढी साख

जयपुर। राजस्थान में सत्तारुढ़ कांग्रेस ने राजसमंद, भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा एवं चुरु जिले की सुजानगढ़ विधानसभा सीटों के उपचुनाव में दो-एक से जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा हैं।

हालांकि उपचुनाव परिणाम से कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी भाजपा दोनों को कोई फायदा या नुकसान नहीं हुआ। इसमें कांग्रेस ने सहाड़ा एवं सुजानगढ़ सीट पर अपनी जीत दर्ज की हैं जहां सहाड़ा से उनकी प्रत्याशी गायत्री देवी एवं सुजानगढ़ से पार्टी के मनोज कुमार विजयी हुए हैं। हालांकि राजसमंद से कांग्रेस प्रत्याशी तनसुख बोहरा चुनाव हार गए। राजसमंद में भाजपा की दीप्ति माहेश्वरी ने उपचुनाव जीता हैं।

कांग्रेस की इस जीत से गहलोत सरकार को मजबूती मिली हैं वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की साख भी बढ़ी हैं। इससे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा सहित अन्य पार्टी नेताओं ने चुनाव प्रतिष्ठा बचाने में सफल रहे।

उपचुनाव से पहले तीनों सीटों में दो कांग्रेस एवं एक भाजपा के पास थी। इससे अब कांग्रेस की सीटें बढकर 106 पहुंच गई जबकि भाजपा 72 हो गई। हालांकि अभी उदयपुर जिले के वल्लभनगर विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत के निधन के बाद अभी वह रिक्त हैं।

इस उपचुनाव में तीनों सीटों पर सहानुभूति कार्ड भी चला, जिससे पिछले पचास साल से भी अधिक समय में यह पहला मौका आया है कि दिवंगत विधायकों के परिवार के प्रत्याशी उपचुनाव जीते हैं। राज्य में इस दौरान उपचुनाव में जब भी दिवंगत नेता के परिजनों को टिकट मिला वे उपचुनाव नहीं जीत पाये।

epmty
epmty
Top