किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा थाना इलाके में एक किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चिड़ावा थानाधिकारी भगवान सहाय मीणा ने बताया कि क्षेत्र के ओजटू, लांबा गोठड़ा, अड़ूका समेत करीब आधा दर्जन संदिग्ध जगहों पर छापेमारी कर आरोपी को मामले के सामने आने के बाद महज चौबीस घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। इस मामले के आरोपी निजामपुरा तन ओजटू निवासी सोमेश नायक (19) को गिरफ्तार किया है।

भगवान सहाय मीणा ने बताया कि अड़ूका की एक ढाणी के रहने वाले युवक ने रिपोर्ट दी कि गत तीन अगस्त को रात के समय उसकी बहन घर पर अकेली थी। सोमेश नायक ने आकर उसकी बहन को जान से मारने की धमकी देकर बंधक बनाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वह जब घर आया तो कमरा बंद था और उसकी बहन चिल्ला रही थी। उसने करीब दो घंटे तक दरवाजा खटखटाया और आरोपी के सामने उसकी बहन को छोड़ने की मिन्नत की। लेकिन आरोपी ने नहीं छोड़ा। इसके बाद वह अपने रिश्तेदारों को बुलाने चला गया। जब वापस आया तो आरोपी भाग चुका था।

आरोपी घटना के बाद से उसे जान से मारने की धमकी देता रहा। उसके मां-बाप नहीं है। वह और उसकी बहन घर में अकेले रहते है। इसलिए वह डरा हुआ था। लेकिन तीन दिन बाद छह अगस्त को हिम्मत जुटाकर उसने चिड़ावा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।



वार्ता

epmty
epmty
Top