महामारी निषेधाज्ञा उल्लंघन पर ढाई लाख से अधिक का जुर्माना वसूला

महामारी निषेधाज्ञा उल्लंघन पर ढाई लाख से अधिक का जुर्माना वसूला
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

जयपुंर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में महामारी अध्यादेश 2020 निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर गत 24 घंटों में 2145 मामलों में कार्यवाही करते हुये दो लाख 58 हजार तीन सौ रूपये का जुर्माना वसूला वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन पर तीन वाहनों पर कार्यवाही की गई।

पुलिस आयुक्तालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार कोविड 19 प्रोटोकाॅल की पालना सुनिश्चित किये जाने हेतु आयुक्तालय के सम्पूर्ण क्षेत्र में दिन एवं रात में 378 स्थानों पर नाकाबंदी की जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार जयपुर शहर में राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 का उल्लघंन करने वालो के खिलाफ अब तक तीन लाख 88 हजार 340 मामलों में कार्यवाही की गई तथा पांच करोड़ 29 लाख 21 हजार चार सौ रूपये जुर्माना वसूल किया गया है।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top