मिश्र एवं गहलोत ने मोदी को जन्म दिन की दी बधाई

मिश्र एवं गहलोत ने मोदी को जन्म दिन की दी बधाई

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोशल मीडिया के जरिए मोदी को उनके 70वें जन्म दिन की बधाई देते हुए उनके माध्यम से आत्मनिर्भर भारत का संकल्प शीघ्र पूर्ण होने एवं नवभारत का निर्माण होने की कामना की। उन्होंने ईश्वर से उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना भी की।

इस अवसर पर गहलोत मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके खुशी, अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी मोदी को जन्म दिन की बधाई एवं शुभकामना दी और भारत को अभूतपूर्व गति से उन्नति के पथ पर अग्रसर करने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी सदैव स्वस्थ रहने, दीर्घायु एवं उनके कुशल नेतृत्व में भारत का सम्मान आकाश की अनंत ऊंचाइयों को स्पर्श करता रहने की कामना की।

इस मौके केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं कैलाश चौधरी ने भी मोदी को उनके जन्म दिन की बधाई देते हुए उनके मार्गदर्शन में देशसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर होने की कामना की। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के संयोजक एवं सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी प्रधानमंत्री को जन्म दिन की बधाई दी और ईश्वर से उनकी कार्यशैली, दूरदर्शी योजनाओं एवं काम के प्रति समर्पण से देश हर दृष्टि से आत्मनिर्भर बनने तथा उनके त्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की।

उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां तथा कई भाजपा नेताओं ने भी मोदी को उनके जन्म दिन की बधाई एवं शुभकामना दी।

वार्ता

epmty
epmty
Top