कृषि कानूनों की वापसी किसानों की बडी जीत- सिद्धू

कृषि कानूनों की वापसी किसानों की बडी जीत- सिद्धू

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि किसानों द्वारा किया जा रहा संघर्ष कांग्रेस का संघर्ष है। नए कृषि कानूनों की वापसी से हुई किसानों की जीत समूचे देश की जीत है। कांग्रेस नए काले कानूनों को निरस्त करने की लड़ाई में हर समय किसानों के साथ खड़ी हुई है।

सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि किसानों का संघर्ष कांग्रेस का संघर्ष है और किसानों की जीत देश की जीत है।

नवजोत सिद्धू ने आज ट्वीट करते हुए कहा कि कांग्रेस काले कानून निरस्त करने की लड़ाई में हर समय किसानों के साथ खड़ी हुई है। उन्होंने कहा, किसानों की लड़ाई हमारी लड़ाई है। उनकी जीत हमारी जीत है। भारत की जीत है।

उल्लेखनीय है कि तीन केंद्रीय कृषि कानून वापस लेने वाला विधेयक आज संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन लोकसभा में बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को कानून निरस्त किये जाने की घोषणा की थी। किसान पिछले 26 नवंबर से कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत हैं।



epmty
epmty
Top