शामली- महिला हेल्प डेस्क का हुआ शुभारंभ, पीड़ित महिलाएं करें शिकायत

शामली- महिला हेल्प डेस्क का हुआ शुभारंभ, पीड़ित महिलाएं करें शिकायत

शामली। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। पुलिस कप्तान नित्यानंद राय थाना शहर कोतवाली पहुंचकर महिला हेल्प डेस्क के शुभारंभ के पश्चात सभी महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देकर उनको जागरूक करने का काम किया। पुलिस कप्तान नित्यानंद राय ने कार्यक्रम के अंत में मौजूद सभी लोगों को धन्यवाद भी किया है। समस्त थानों की महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ सम्मानित महिलाओं एव बालिकाओं द्वारा फीता काटकर किया गया है। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सम्मानित महिलाओं, प्रेस एवं मीडिया के बंधुओं तथा पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला हेल्प डेस्क के शुभारंभ कार्यक्रम के प्रसारण हुआ। इस मौके पर मौजूद सभी आगंतुकों एवं पुलिसकर्मियों द्वारा इस कार्यक्रम को देखा व सुना। महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों में सराहनीय कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस कप्तान नित्यानंद राय ने सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के लिये उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे डायल 112 नम्बर, वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी कॉप एप, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बूलेन्स सेवा के बारे में जानकारी जानकारी देकर जागरूक किया। इसके साथ-साथ ही पुलिस कप्तान नित्यानंद राय ने आत्मनिर्भर बनने के लिये भी जागरूक किया। महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने इसकी कार्य संचालन के बारे में मौजूद आगंतुकों को विस्तार से समझाया कि महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर महिला हेल्प डेस्क आये तो उनकी समस्याओं को सुना जायेगा और 24 घण्टे के अंदर ही कार्यवाही कर महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्या का निस्तारण हो जायेगा। कार्यक्रम के अंत में पुलिस कप्तान नित्यानंद राय ने सभी आगंतुक सम्मानित महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर धन्यवाद किया।

आयोजित कार्यक्रम में डीएम जसजीत कौर, एसपी नित्यानंद राय, विधायक सदर तेजेंद्र निर्वाल, जनप्रतिनिधि हरवीर मलिक, समाजसेवी संगीता जिंदल आदि मौजूद रहे।



epmty
epmty
Top