सुनसान स्थान पर सर्द रात में महिला की गाड़ी हुई खराब- PRV 112 ने की मदद

सुनसान स्थान पर सर्द रात में महिला की गाड़ी हुई खराब- PRV 112 ने की मदद

गौतमबुद्धनगर। हाड़कंपाती ठंड वाली रात में कोहरे के बीच सुनसान इलाके में महिला की गाड़ी अचानक खराब हो गई। ऐसे में महिला ने डाॅयल 112 को काॅल किया। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और मैकेनिक से गाड़ी सही करवाकर महिला को गंतव्य के लिए रवाना किया।

सर्द मौसम में रातें और भी वीरान हो जाती हैं। ऐसे में यदि किसी महिला की गाड़ी सुनसान रास्ते पर खराब हो जाये, तो उस पर क्या बीतेगी, उससे बेहतर शायद और कोई नहीं जान सकता है। ऐसा ही हुआ दादरी क्षेत्र में। एक महिला अपने परिजनों के साथ थाना दादरी से होते हुए सर्द रात में गाजियाबाद की ओर जा रही थी। रात्रि में सुनसान रास्ते पर उक्त महिला की गाड़ी खराब हो गई। गाड़ी खराब होते ही गाड़ी में सवार सभी लोगों के चेहरों पर दहशत छा गई। सभी के मन में यही ख्याल था कि रात का समय है और वह भी सुनसान इलाका, ऐसे में किससे मदद लें। अगर कोई मदद देने वाला मिल भी जाये, तो वह वास्तव में मददगार ही हो गया नहीं।

इन्हीं विचारों के बीच कार में सवार महिला को अचानक 112 डाॅयल की याद आई और उसने तुरंत नम्बर डाॅयल कर दिया। घबराते हुए उसने पुलिस को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। पुलिस ने फोन पर ही महिला को ढांढस बंधाया और कहा कि चिंता न करें, कुछ ही देर में मदद करने के लिए पुलिस पहुंच गई। कुछ ही देर में महिला द्वारा बताये गये स्थान पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर महिला समेत पूरे परिवार की जान में जान आ गई। पुलिस ने तुरंत ही मैकेनिक को बुलवाने भेजा और जब तक मैकेनिक ने गाड़ी सही की, तब तक पीआरवी 1271 पर तैनात पुलिस कर्मी परिजनों के साथ रहे। कार सवार महिला व उसके परिजनोंने पुलिस कर्मियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। गाड़ी सही होने पर पुलिस ने कार सवारों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। यह फोटो डाॅयल 112 द्वारा ट्वीटर हैंडल पर अपलोड किया गया है। डाॅयल 112 की टीम को सभी महिला की मदद करने के लिए धन्यवाद दे रहे हैं।

रिपोर्टः प्रवीण गर्ग

epmty
epmty
Top