पत्नी का किया मर्डर- हो गयी भूल- खुद गया फांसी के फंदे पर झूल

पत्नी का किया मर्डर- हो गयी भूल- खुद गया फांसी के फंदे पर झूल
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

महोबा। जिले के कबरई क्षेत्र में मंगलवार को अनुसूचित वर्ग के एक युवा दंपत्ति की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गयी।




मिली जानकारी के अनुसार बरबई गांव में भूपचन्द्र अनुरागी और उसकी पत्नी गोमती देवी के शव पुलिस ने उनके घर से बरामद किए। पुलिस के अनुसार गोमती का शव कमरे में जमीन पर पड़ा हुआ था जबकि भूपचन्द्र का शव पंखे के कुंडे पर फांसी से लटका हुआ था। दिन चढ़ने तक घर के दरवाजे न खुलने तथा भीतर से किसी प्रकार की चहल.पहल सुनाई न देने पर आसपास के लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी थी।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नही हो रहा है। पारिवारिक पृष्ठभूमि के मुताबिक मृतक अपने दोनो अन्य भाइयों से अलग रहता था और इलेक्ट्रिक व गैस बेल्डिंग की दुकान चलाता था। मृतक की माली हालत ठीक.ठाक थी। वह लगभग 15 बीघा कृषि भूमि का मालिक था। आशंका है कि भूपचन्द्र का कल रात अपनी पत्नी गोमती से किसी बात पर विवाद हुआ था। जिसके चलते गुस्से में आकर उसने गोमती की हत्या कर दी लेकिन गुस्सा शांत होने पर घटना पर पछतावे में उसने फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुसी कर ली। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

epmty
epmty
Top