जल भरने आये दो कावड़ियों की हुई मौत

जल भरने आये दो कावड़ियों की हुई मौत
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के उसहैत क्षेत्र में अटैना गंगा घाट पर महाशिवरात्रि पर जल भरने आए दो मैनपुरी के कांवड़ियों की गंगा में डूबने से मृत्यु हो गई।

पुलिस अधीक्षक (सिटी) प्रवीण सिंह चौहान ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मैनपुरी जिले के 27 शिव भक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर महाशिवरात्रि के पर्व पर जलाभिषेक करने के लिए अटैना गंगा घाट पर जल भरने आए थे। शाम के समय जलभरने आए थे। उन्होंने बताया कि इस बीच 22 वर्षीय अमरजीत और 21 वर्षीय सुबोध गंगा स्नान करने के लिए गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते दोनों डूब गये।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों के शवों गंगा से निकाल कर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top