विकास दुबे की दो बंदूकों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विकास दुबे की दो बंदूकों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में पुलिस ने उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे की दो बंदूकों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गैंगस्टर विकास दुबे की एक राइफल के साथ आरोपी अभिषेक शर्मा और 12 बोर की दुनाली बंदूक के साथ आकाश कुशवाह को पुलिस ने कल गिरफ्तार किया है। एक आरोपी द्वारा इससे पहले भी भिण्ड जिला न्यायालय के मालखाने से 14 बंदूकों की चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इन पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी पहले भी आर्म्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश के कानपुर का रहने वाला कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे पिछले साल एक एनकाउंटर में मारा गया था। विकास के तार मध्यप्रदेश से भी जुड़े थे। उसे प्रदेश के उज्जैन शहर से गिरफ्तार किया गया था। एनकाउंटर के लगभग 8 महीने बाद भिण्ड पुलिस को विकास दुबे की दो बंदूकें मिली हैं। आरोपियों ने बताया है कि दोनों हथियार कानपुर देहात के गैंगस्टर विकास दुबे के हैं।

epmty
epmty
Top