राज्य पुलिस सेवा के 32 अधिकारियों के तबादले

राज्य पुलिस सेवा के 32 अधिकारियों के तबादले
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्य पुलिस सेवा के आज लगभग 32 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, उप पुलिस अधीक्षक और सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार इंदौर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन4 राजेश व्यास को इंदौर में ही इसी पद पर जोन2 में भेजा गया है। जोन2 में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश रघुवंशी को इसी पद पर जोन3 में स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ सहायक महानिरीक्षक (अजाक) शैलेंद्र सिंह चौहान को भोपाल में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राइम) की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन अमरेंद्र सिंह को इंदौर में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (आसूचना) पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसी तरह अन्य अधिकारियों के भी तबादले हुए हैं।


वार्ता

epmty
epmty
Top