युवती सहित तीन ने की आत्महत्या

युवती सहित तीन ने की आत्महत्या

राजकोट। गुजरात में राजकोट शहर के तीन अलग-अलग क्षेत्रों में एक युवती सहित तीन लोगों ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि कुवाडवा रोड़ क्षेत्र में कुवाडवा गांव निवासी महमद हु. जुनाणी की पत्नी सयाजबेन (30) ने किसी कारण से आज अपराह्न फांसी लगा ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

दूसरी घटना बी डिवीजन क्षेत्र में रिद्धी सिद्धी सोसायटी शेरी-1 निवासी राजा ते. महेश्वरी (23) ने अपने ही घर में फांसी लगा ली थी। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गयी।

एक अन्य घटना प्रद्यूमननगर क्षेत्र में हुयी। पंचवटी ब्लॉक-50 में विशालभाई वि. सोरठिया (37) ने किसी कारण से अपने ही घर में आज सुबह फांसी लगा ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

उल्लेखनीय है कि गांधीनगर जिले के सांतेज क्षेत्र में भी एक महिला डॉक्टर का शव उसके घर से आज सुबह बरामद किया गया।

वार्ता



epmty
epmty
Top