भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी

भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी

भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के औराई से भारतीय जनता पार्टी विधायक दीनानाथ भास्कर को फोन पर एक शख्स द्वारा जान से मार देनी की धमकी दी गई है।

धमकी दिए जाने का ऑडियो भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने भदोही जिले की पुलिस को सौंपा है। भाजपा विधायक को धमकी धीरेंद्र दुबे नामक व्यक्ति ने दी है जो चौरी थाना इलाके के सउर गांव का निवासी बताया गया है। इस संबंध में धीरेंद्र दुबे ने यूनीवार्ता से बातचीत में स्वीकार किया कि वायरल ऑडियो उसकी ही है।

आरोपी ने कहा कि उसका बेटा गायब हो गया था जिससे वह काफी परेशान था इसी बात को लेकर दीनानाथ भास्कर को उसने फोन किया था। उधर फोन करने के लगभग डेढ़ घंटे के बाद रविवार से लापता उसका बेटा घर पहुंच गया है।

epmty
epmty
Top