हत्या के आरोप में दस गिरफ्तार

हत्या के आरोप में दस गिरफ्तार

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले की पुलिस ने मुण्डेरवा क्षेत्र में हुई हत्या के आरोप में 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने वृहस्पतिवार को बताया है कि क्षेत्र के कठिनईया नाले में बदरे आलम की हत्या करके शव को फेंक दिया गया था। इस मामले की जांच पड़ताल के लिए टीम गठित की गयी थी। पुलिस ने इस सिलसिले में दस आरोपियों रूदल चौहान, मनोज चौहान, उस्मान अंसारी, गुडडू अंसारी उर्फ सइमोहम्मद, मोनू चौहान, सूरज चौहान, सरवर आलम, अब्दुल करीम, पंकज चौधरी, रमेश चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर सरवर आलम तथा अब्दुल करीम और बदरे आलम (मृतक) में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था। मृतक के सगे भाईयों द्वारा 25-25 हजार तथा 15-15 हजार रूपये पर हत्या करने का षड़यंत्र रचा गया था।

पुलिस ने गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 302, 201, 34, 120बी के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।

वार्ता

epmty
epmty
Top