अचानक कार में लगी भीषण आग

अचानक कार में लगी भीषण आग

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज महाराष्ट्र के मुंबई से उत्तर प्रदेश के लखनऊ जा रही एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे कार तो जल गई, लेकिन उसमें सवार सभी लोग समय रहते उतर गए, जिससे उनकी जान बच गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुंबई के पालघर क्षेत्र से लखनऊ जा रही कार में आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुकुंदपुरा के समीप तड़के अचानक आग लग गई। समय रहते कार में सवार शहजाद आलम खान उसकी बुआ का लड़का सलीम तथा मित्र धीरज नीचे उतर गए, जिससे सभी की जान बच गई। घटना के बाद कसरावद तथा खलटाका से अग्निशामक दलों के पहुंचने के पूर्व कार पूरी तरह जल चुकी थी।

इस घटना के चलते कुछ देर के लिए आवागमन में भी रुकावट पड़ी, जिसे बाद से शुरू कर दिया गया। पुलिस ने प्रारंभिक विवेचना में बताया कि कार के बोनट में शॉर्ट सर्किट होने के चलते यह घटनाक्रम हुआ है।

epmty
epmty
Top