SP CITY ने पुलिस बल के साथ की गश्त

SP CITY ने पुलिस बल के साथ की गश्त

मुजफ्फरनगर। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के नेतृत्व में पुलिस बल ने कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्धों की तलाशी भी ली गई।


एसएसपी अभिषेक यादव के दिशा-निर्देशन में एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के नेतृत्व में कानून व शांति व्यवस्था को और पुख्ता करने के उद्देश्य से पुलिस बल ने पैदल गश्त की। नई मंडी थाना क्षेत्र के मुख्य रास्तों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। पुलिस ने गस्श कर आम जनमानस को सुरक्षा का अहसास कराया। इसके साथ ही पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग भी की गई। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस को लगातार गश्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर संदिग्धों की तलाशी ली जाये।







epmty
epmty
Top