छह वर्षीय बालिका से 12 वर्षीय बालक द्वारा दुष्कर्म

छह वर्षीय बालिका से 12 वर्षीय बालक द्वारा दुष्कर्म

चुरु। छह वर्षीय बालिका से 12 वर्षीय बालक द्वारा दुष्कर्म उजागर हुई है।

थाना प्रभारी सतीश यादव ने आज बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी बालक को निगरानी में लेकर निरुद्ध करने की कार्रवाई चल रही है।

उन्होंने बताया कि यह बालिका कल दोपहर बाद बच्चों के साथ गली में खेल रही थी। आरोपित बालक उसे एक सूने मकान में ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया। बाद में यह बालिका घर पहुंची तो मां को इस का पता चला। पुलिस के अनुसार बालिका का पिता मजदूरी करता है। शाम को घर आने पर पत्नी ने घटना के बारे में बताया तो यह दंपत्ति बालिका को लेकर देर रात थाने पहुंचा।

उन्होंने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी बालक को निगरानी में लेकर निरुद्ध करने की कार्रवाई चल रही है।

epmty
epmty
Top