SI की नेकदिलीः वृद्ध दम्पत्ति को खून देकर बचाई जान

SI की नेकदिलीः वृद्ध दम्पत्ति को खून देकर बचाई जान
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

मुजफ्फरनगर। खाकी अपने फर्ज के साथ-साथ मानवता के लिए एक से बढ़कर एक कार्य कर रही है। मानवता से बड़ा वैसे भी कोई धर्म नहीं है। जो मानवता के लिए समर्पित रहता है, वह अपनी ड्यूटी को भी बखूबी अंजाम देता है। ऐसी ही एक मानवता की मिसाल पेश की है सिविल लाईन थाने में तैनात एसआई पंकज कुमार ने।

सिविल लाईन थाने में तैनात एसआई पंकज कुमार शर्मा को जानकारी मिली कि मेरठ के एक अस्पताल में बुजुर्ग महिला को ब्लड की आवश्यकता है। जब एसआई को यह जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत ही पीड़ित के परिवार से संपर्क किया। पीड़ित परिवार से जानकारी पाकर एसआई अस्पताल में पहुंच गया और जरूरतमंद बुजुर्ग को खून देकर उनकी जान बचाई। उपनिरीक्षक पंकज शर्मा जैसे पुलिसकर्मी समाज के लिए एक मिसाल हैं। वर्दीधारी पुलिस कर्मियों का त्याग किसी से छिपा नहीं है। ड्यूटी के लिए वे घर-परिवार को दरकिनार कर अपने कर्तव्य के पथ पर आगे बढ़ते रहते हैं। वहीं इससे इतर मानवता की सेवा करना, समाज में एक मिसाल कायम करता है। पुलिस जहां अपराधियों के लिए सख्त है, तो आम जनता के लिए पुलिस कर्मी फर्ज की जीती जागती मिसाल हैं।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top