खेत विवाद को लेकर चली गोली- दो सगे भाई खत्म

खेत विवाद को लेकर चली गोली- दो सगे भाई खत्म

हाथरस। उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र में आज खेत में मेड़ के विवाद को लेकर सगे भाइयों के बीच झगड़े झगड़े के दौरान की गई फायरिंग में दो भाईयों की मृत्यु हो गई जबकि तीसरे की हालत गंभीर है।

पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को सादाबाद क्षेत्र के गांव छावा नगरिया गांव में मेड़ को सीधी करने को लेकर 55 वर्षीय फाल सिंह और उसके छोटे भाई 45 वर्षीय हंभीर सिंह के बीच विवाद हो गया था। उस समय गांव के कुछ बुजुर्गों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कर दिया था। उन्होंने बताया कि बाद में फाल सिंह तथा हंभीर सिंह इसी मेड को जोतने के लिए पहुंच गए। इसी बात पर भाइयों के बीच में फिर से विवाद हो गया और उसी दौरान ही उनके अरविन्द एवं गुड्डे आदि ने फायरिंग कर दी। इस घटना में हंभीर सिंह तथा फ़ाल सिंह गंभीर रुप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल फ़ाल सिंह तथा ह्मवीर सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डाक्ट्ररो ने फ़ाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। ह्मवीर सिंह को आगरा रेफर किया गया और उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना के सिलिसले में अरविंद और गुड्डू आदि पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

epmty
epmty
Top