स्पा सेंटरों पर सेक्स रैकेट का खुलासा- 8 लड़के 18 लड़कियां ऐसे हालात..

स्पा सेंटरों पर सेक्स रैकेट का खुलासा- 8 लड़के 18 लड़कियां ऐसे हालात..

गुरुग्राम। पुलिस द्वारा स्पा सेंटरों पर की गई ताबड़तोड़ छापामार कार्यवाही के दौरान यहां पर चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने रेड के दौरान 17 लड़कियों एवं आठ लड़कों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ करने में लगी हुई है।

बुधवार को मानेसर के थाना प्रभारी वीरेंद्र खत्री ने बताया है कि गुरुग्राम में स्पा सैंटरो की आड़ में सेक्स कारोबार चलाई जाने की पुलिस को जानकारी मिल रही थी। मामले के खुलासे के लिए तैयार की गई टीम में शामिल कर्मचारियों को ग्राहक बनकर अमरपाली टावर एवं सेक्टर 1 मार्केट स्थित पांच स्पा सेंट्रो पर भेजा गया।

यहां पर मौजूद लोगों से जब बातचीत की गई तो उन्होंने लड़कियां दिखाते हुए उसके बदले पैसे मांगे।‌ सौदा तय करते हुए कर्मचारियों ने निशान लगाएं नोट उन्हें दे दिए। इशारा मिलते ही स्पा सेंटर पर पहुंची पुलिस टीमों ने वहां पर आपत्तिजनक हालातो में मौजूद आठ लड़कों के साथ 17 लड़कियों को दबोच लिया। अलग-अलग कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले सभी लड़के लड़कियां पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए हैं। छानबीन के दौरान पुलिस को मौके कंडोम जैसी आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई है।

epmty
epmty
Top