पुलिस का शिकंजा- वाहन चोर अरेस्ट- 26 बाईकों की बरामद

पुलिस का शिकंजा- वाहन चोर अरेस्ट- 26 बाईकों की बरामद

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 26 मोटरसाइकिल और 100 ग्राम मारफीन बरामद की।

पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार कोतवाली पुलिस ने जैदपुर अण्डर पास से वाहन चोर गोण्डा जिले के गुदगुदियापुर निवासी चन्दन प्रसाद को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदताश के कब्जे व निशादेही पर चोरी की 26 मोटरसाइकिल और 100 ग्राम मारफीन बरामद की।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का वाहन चोर है, जो बाराबंकी एवं आस पास जिलो से वाहन चोरी कर ग्राहक मिलने पर उसे बेच देता था। गिरफ्तार बदमाश को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक पकंज कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक संजीव प्रकाश सिंह, राजेश कुमार, मरकंउेय ंिसह, हैड कांस्टेबल विवेकानंद यादव, अजीजुल हसन, विनय कुमार उपाध्याय, कांस्टेबल विकास, अवनीश सिंह, शशिकांत यादव मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top