गांजा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गांजा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • whatsapp
  • Telegram

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की छुरा पुलिस ने आज ओडिशा से अवैध गांजा ला रहे एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के छुरा थाना क्षेत्र में तालेसर गांव का निवासी योगेश ठाकुर (28) दुपहिया वाहन से बिक्री करने के लिए गांजा ले जा रहा था। उसे तिलाई दादा गांव के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके पास से चार किलो 700 ग्राम गांजा मिला है। आरोपी पहले भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top