मुखबिरी के आरोप में नागेश्वरी का मर्डर

मुखबिरी के आरोप में नागेश्वरी का मर्डर

चतरा। झारखंड में उग्रवाद प्रभावित चतरा जिले के पत्थलगडा थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों ने रविवार को मुखबिरी के आरोप में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के सिंघानी गांव के ललकीमाटी में दशरथ राणा की पत्नी नागेश्वरी देवी को उग्रवादियों ने मुखबिरी के आरोप में घर से निकाल कर गोली मार दी। माओवादियों ने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए एक हस्तलिखित पर्चा भी छोड़ा है। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल महिला को निकट के अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है। अस्पताल ले जाने के क्रम में महिला की मौत हो गयी।

मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जांच कर रहे हैं।

epmty
epmty
Top