बच्चों संग टांके में कूद गई विवाहिता- जाने वजह

बच्चों संग टांके में कूद गई विवाहिता- जाने वजह

जैसलमेर। राजस्थान में जैसलमेर के सांकड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ टांके में कूद कर आत्महत्या कर ली।

थानाधिकारी कान्ता सिंह ढिल्ला ने बताया कि सांकड़ा के बेतीणा गांव निवासी नाथू सिंह की पुत्री बाबू कंवर (25) करीब डेढ़ महीने पहले अपने दो बच्चों रेणूका (चार) और रावल सिंह (दो) के साथ पीहर आई हुई थी। रविवार सांय जब उसके माता पिता घर के बाहर गये थे, वह अपने दोनों बच्चों के साथ घर में बने टांके में कूद गयी। जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि सांय वापिस आने पर जब नाथू सिंह को बेटी एवं उसके दोनों बच्चे नजर नहीं आये तो आसपास तलाश करने पर टांके में तीनों के शव तैरते नजर आये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव टांके से बाहर निकाले। ससुराल पक्ष को भी सूचना दे दी गई है। अब तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

epmty
epmty
Top