जमीनी विवाद-1 व्यक्ति की गोली मार कर हत्या

जमीनी विवाद-1 व्यक्ति की गोली मार कर हत्या

भिण्ड । मध्यप्रदेश के भिण्ड देहात थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर वकील से मिलकर घर लौट रहे पिता-पुत्र पर गोलियां चलाई गई, जिसमें पिता की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने आज बताया कि जिले के देहात थाना क्षेत्र के कचोंगरा गांव निवासी मुन्ना सिंह भदौरिया अपने पुत्र विष्णु के साथ कल जमीन बंटवारे के संबंध में बातचीत करने भिंड शहर गए थे। जहाँ से रात में दोनों घर लाैट रहे थे। इसी दौरान गांव से एक किलोमीटर पहले जंगल में उन पर गोलीबारी की गई, जिसमें मुन्ना सिंह की मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम आज कराया जा रहा है।

मृतक के बेटे विष्णु ने बताया है कि उसके ताऊ रामनाथ से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी सिलसिले में वे शहर गए थे। वहाँ से लौटते समय गांव से पहले जंगल में ताऊ के लड़कों रोहित भदौरिया, अरविंद, दीपेंद्र और लोकेंद्र ने उन्हें घेर लिया और गोलीबारी कर दी। पिता को गोली लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई। सभी आरोपी घटना के बाद फरार हो गए हैं। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।













epmty
epmty
Top