महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार - 12 लाख की स्मैक बरामद

महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार - 12 लाख की स्मैक बरामद

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की सहारनपुर जिला पुलिस ने आज गंगोह क्षेत्र से महिला समेत चार तस्करों को गिरफ्तार उनके कब्जे से 500 ग्राम स्मैक और कुछ नकदी बरामद की, जिसकी कीमत करीब 12 लाख रूपए आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने यहां बताया कि गंगोह थाना प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने एक महिला समेत चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 500 ग्राम स्मैके पर कुंडाकला निवासी गफ्फार की पत्नी हसीन बेगम ,करनाल हरियाणा निवासी सतीश कुमार ,जीत सिंह ,सहारनपुर निवासी जीशान को गिरफ्तार कर उनके पास से 500 ग्राम स्मैक और 14 हजार 100 रुपये की नकदी बरामद की।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया।

वार्ता

epmty
epmty
Top