खून के प्यासे किसानों के बीच फायरिंग, एक की मौत

खून के प्यासे किसानों के बीच फायरिंग, एक की मौत

सोनीपत। सीमा-विवाद को लेकर हुए संघर्ष के बीच हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों में शुक्रवार को सोनीपत जनपद के गांव खुर्मपुर के पास जमकर फायरिंग और पथराव हुआ, जिसमें गोली लगने से जिला बागपत के गांव नंगला बहलोलपुर के निवासी किसान की मौत हो गई।

दरअसल यमुना नदी क्षेत्र में पिछले काफी लंबे समय से हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों के बीच करीब पांच दशक से सीमा-विवाद चल रहा था। सोनीपत के खुर्मपुर व बागपत के नंगला बहलोलपुर के ग्रामीणों के बीच भी करीब 250 एकड़ जमीन को लेकर विवाद है। जिसमें कई बार झगड़ा हो चुका है। झगड़े में दोनों पक्षों के कई लोग घायल भी हो चुके हैं। अब फिर से जमीन पर बोई गई गेहूं की फसल को काटने को लेकर विवाद था।

इस विवाद को लेकर नंगला बहलोलपुर के किसानों ने सोनीपत के उपायुक्त को ज्ञापन भी दिया था। जिस पर प्रशासन की मौजूदगी में गुरुवार को नंगला बहलोलपुर के किसानों ने 70 एकड़ गेहूं की फसल की कटाई की थी। शुक्रवार को सीमा विवाद को लेकर दोनों गांवों के ग्रामीण फिर से एकत्रित हो गए। बाद में हुए झगड़े में दोनों पक्षों की तरफ से जमकर फायरिेंग और पथराव किया गया। फायरिंग में नंगला बहलोलपुर के 42 वर्षीय किसान अनिल को गोली लग गई। उसे गंभीर हालत में सोनीपत के बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि इस खूनी संघर्ष के दौरान खुर्मपुर के किसानों के बुलेटप्रूफ ट्रैक्टर पर भी कई गोलियां बरसाई गई हैं। कुंडली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर तनाव का माहौल है।

epmty
epmty
Top