हरियाणा और यूपी के किसानों में मारपीट, जमकर चले लाठी- डंडे

हरियाणा और यूपी के किसानों में मारपीट, जमकर चले लाठी- डंडे

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस की मौजूदगी में हरियाणा के किसानों ने यूपी के किसानों को जमकर पीटा है।

सीमा विवाद में एक दर्जन से ज्यादा हरियाणा के किसानों ने पुलिस की मौजूदगी में बागपत के किसानों को पीटा। हमले में चार किसान घायल हुए हैं जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल किसान का बडौत के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में उपचार चल रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

स्थानीय किसानों का आरोप है कि किसानों ने उनकी पिटाई की और उल्टा हरियाणा की पुलिस बागपत के सात किसानों को उठाकर ले गई है। इस तरह से हरियाणा के किसान और पुलिस बागपत के किसानों का उत्पीड़न कर रही है। आरोप है कि बागपत प्रशासन उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। पिछले काफी समय से किसानों के साथ सीमा विवाद की समस्या बनी हुई है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि घटना छपरौली थाना क्षेत्र के टांडा खादर की है। जहांं बीते कल बागपत के किसान अपनी जमीन की जुताई करने गए थे। तभी हरियाणा के एक दर्जन के करीब किसान पुलिस के साथ आये और बागपत के किसानों पर धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जिसमें 4 किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल किसानों के नाम याकूब, रिजवान, रियाज, सुलेमान आदि बताए जा रहे हैं। बागपत के किसानों का आरोप है कि पिछले काफी समय से हरियाणा के किसानों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर रखा हैं। जिस जमीन को वे पिछले कई साल से जुताई कर रहे, उस पर भी हरियाणा के किसान कब्जा करना चाहते है। उसी को लेकर कल हरियाणा किसानों ने एक बार फिर बागपत के किसानों पर हमला बोल दिया।



वार्ता

epmty
epmty
Top