अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिज़वान पर लगा मकोका

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिज़वान पर लगा मकोका
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

मुंबई। इंटरनेशनल टेरेरिस्ट अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिज़वान कासकर पर मकोका लगाया गया है‌।


एक्सटोर्शन सेल ने दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिज़वान कासकर हाल में मुंबई के एक व्यापारी से जबरन वसूली करने के इल्ज़ाम में उस वक्त गिरफ्तार कर लिया था जब वह दुबई भागने की तैयारी कर रहा था।

इससे पहले छोटा शकील के सहयोगी अफरोज वदारिया को भी मुंबई पुलिस ने हवाला मामले में गिरफ्तार किया था। इसी मामले में अभी हाल ही में पुलिस ने दाऊद इब्राहिम के एक करीबी रियाज भाटी को मुंबई में गिरफ्तार किया गया था। अब इसी मामले में दाऊद के भतीजे रिजवान को गिरफ्तार किया गया है।


आपको बताते चलें कि रिजवान कासकर दाऊद इब्राहिम के बडे भाई इकबाल कासकर का लडका है। रिजवान कासकर का पिता इकबाल कासकर भी एक्सटॉर्शन के एक मामले में जेल में बंद है।

दाऊद इब्राहिम के करीबी अहमद रज़ाक को दुबई से पिछ्ले दिनों क्राइम ब्रांच लेकर आई थी। उससे पूछताछ में बात सामने आई थी हवाला के रैकेट में इकबाल कासकर का बेटा रिजवान शामिल है।

रिज़वान को जिस वक्त गिरफ्तार किया गया उस वक्त वो दुबई भागने की तैयारी में था। जानकारों के अनुसार यह दो व्यापारियों के बीच वसूली का मामला है। मुंबंई के दो व्यापारियों में पैसों के लेने देने को लेकर विवाद चल रहा था। एक व्यापारी ने दुबई जाकर फहीम मचमच से मदद मांगी तो मचमच ने दुबई से कॉल कर दूसरे व्यापारी को धमकाया था, जिसपर रिजवान ने दोनों व्यापारियों को लेकर दुबई में फहीम मचमच के सामने मामला सुलझाने का दावा किया था। इसी सिलसिले में जब दूसरे व्यापारी ने शिकायत की तो पुलिस ने रिजवान को पहले गिरफ्तार किया, इसके साथ ही दो अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है।

आपको बता दें कि मुंबई बम ब्लास्ट का आरोपी इंटरनेशनल टेरेरिस्टअंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है, लेकिन पाकिस्तान हमेशा इससे इंकार करता रहा है।

epmty
epmty
Top