सलीम-सोहराब गैंग का शार्प शूटर सुनील शर्मा मुठभेड़ में मार गिराया

सलीम-सोहराब गैंग का शार्प शूटर सुनील शर्मा मुठभेड़ में मार गिराया
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

लखनऊ :पुलिस की गिरफ्त से पेशी के दौरान करीब एक महीने पहले फरार शातिर अपराधी सुनील शर्मा को पुलिस ने आज तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। सुनील शर्मा लखनऊ में सीरियल किलर के नाम से कुख्यात सलीम-सोहराब के लिए काम करता था।
सलीम-सोहराब का शार्प शूटर सुनील शर्मा तड़के पुलिस के जाल में फंस गया। लखनऊ के ही गोमतीनगर विस्तार में पुलिस और सुनील शर्मा के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अस्पताल में उसकी मौत हो गयी।
सुनील शर्मा अमीनाबाद के सभासद पप्पू पांडेय की हत्या का आरोपी है। सुनील जेल से लखनऊ के व्यापारियों से वसूली करता था। करीब एक महीने पहले वह पेशी पर आया था और कोर्ट के बाहर से फरार हो गया था। तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी
लखनऊ में पुलिस को सूचना मिली को सुनील बाइक से इंदिरा नगर के मुंशीपुलिया चौराहे के पास से गुजरा है। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। गोमतीनगर विस्तार में घेर लिया। इसके बाद सुनील ने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलायी। गोली लगने से घायल सुनील को पुलिस ने अस्पताल भी पहुंचाया।
दुर्दांत अपराधी सुनील शर्मा आठ अगस्त को पेशी के दौरान पुलिस कस्टडी से कोर्ट में पेशी के दौरान भाग गया था। अपराधी का व्यापारियों से वसूली का बड़ा आतंक था। इसके डर से कोर्ट में इसके विरुद्ध मुकदमों में में गवाह गवाही देने के लिए नही आ पाते थे।
सुनील शर्मा लखनऊ में सलीम रुस्तम-सोहराब गैंग का यह शार्प शूटर था। सुनील का हत्या जैसा अपराध करना मामूली बात थी। इस अपराधी पर 15000 रु का इनाम भी घोषित था। सुनील शर्मा ने हाल में कृष्णानगर के व्यापारी अजय रस्तोगी से 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में एफआइआर दर्ज की गई थी। आज मुठभेड़ में उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। उसके पास से दो असलहे बरामद हुए हैं।

epmty
epmty
Top