बोले गृहमंत्री-एक हार के डर से, दूसरा मार के डर से व्हीलचेयर पर

बोले गृहमंत्री-एक हार के डर से, दूसरा मार के डर से व्हीलचेयर पर

नई दिल्ली। सामान्य तौर पर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले एमपी के गृहमंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने सीएम ममता बनर्जी और बसपा नेता मुख्तार अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दिनों देश में 2 व्हीलचेयर सुर्खियों में है। एक हार के डर से तो दूसरा मार के डर से व्हील चेयर पर बैठा है।

दरअसल पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हुई एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के गृहमंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश का बाहुबली और माफिया डॉन व्हील चेयर पर पंजाब की रोपड़ जेल से सवार होकर उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में पहुंचा है। दूसरी पश्चिम बंगाल में है जो सत्ता जाने के डर से व्हील चेयर पर सवार है। उन्होंने कहा कि एक हार के डर से तो दूसरा मार के डर से इन दिनों व्हीलचेयर पर सवार है। व्हीलचेयर भी इस समय एक अजीबोगरीब स्थिति में है।

गौरतलब है की माफिया डॉन से राजनेता बने मुख्तार अंसारी जो जबरन वसूली के मामले में पंजाब की रोपड़ जेल में पिछले 2 साल से अधिक का समय बिता चुके थे। बुधवार को ही उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष सुरक्षा टीम द्वारा पंजाब की रोपड़ जेल से मुख्तार अंसारी को बांदा स्थित कारागार में लाया गया है। मोहाली में एक जिला अदालत में हुई पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी को व्हील चेयर पर देखा गया था। पेशी के वक्त मुख्तार ने बताया था कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। कोर्ट ने जेल अधिकारियों को बाहुबली का टेस्ट करवाने का आदेश दिया था इसके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के पैर पिछले महीने नंदीग्राम में चुनाव प्रचार करते समय घायल हो गया था। इस घटना के बाद से सीएम ममता बनर्जी व्हीलचेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाए थे कि उन्हें भीड़ में से किसी ने धक्का दिया है।



epmty
epmty
Top