PNB को मिला राजभाषा कीर्ति प्रथम पुरस्कार

PNB को मिला राजभाषा कीर्ति प्रथम पुरस्कार

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नैशनल बैंक को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए "राजभाषा कीर्ति" प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।




यह पुरस्कार बैंकों में हिंदी में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु प्रति वर्ष गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिए जाते हैं। पंजाब नैशनल बैंक को पिछले चार वर्षों से राजभाषा का सर्वोच्च "राजभाषा कीर्ति" प्रथम पुरस्कार प्राप्त हो रहा है।

"राजभाषा कीर्ति" प्रथम पुरस्कार राजभाषा समारोह में गृहमंत्री अमित शाह ने बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी सीएच. एस. एस. मल्लिकार्जुन राव को प्रदान किया।

इस अवसर पर पंजाब एण्ड सिंध बैंक को राष्ट्रीयकृत बैंकों/वित्तीय संस्थानों की श्रेणी में द्वितीय राजभाषा कीर्ति पुरस्कार प्रदान किया गया। हिन्दी के श्रेष्ठ कार्यान्वयन हेतु यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार प्रदान किए गए।

वार्ता

epmty
epmty
Top