वंदे भारत पर अब यहां हुआ पथराव- उपद्रवियों ने ट्रेन पर फेंके पत्थर

वंदे भारत पर अब यहां हुआ पथराव- उपद्रवियों ने ट्रेन पर फेंके पत्थर

नई दिल्ली। देश की आधुनिक ट्रेन मानी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को एक बार फिर से उपद्रवियों द्वारा अपना निशाना बनाते हुए ट्रैक पर दौड़ रही ट्रेन पर पत्थर फेंके गए हैं। जिससे ट्रेन की एक बोगी क्षतिग्रस्त हो गई है।

शनिवार को बिहार के सासाराम में वंदे भारत ट्रेन पर शरारती तत्वों द्वारा पथराव किया गया है। वंदे भारत ट्रेन पर उपद्रवियों द्वारा पत्थर फेंके जाने से ट्रेन की एक बोगी क्षतिग्रस्त हो गई है।

गनीमत इस बात की रही है कि पथराव की चपेट में आकर कोई सवारी घायल नहीं हुई है। वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की यह घटना उस समय अंजाम दी गई जब वाराणसी से चलकर रांची जा रही वंदे भारत ट्रेन पर करबंदिया स्टेशन के समीप असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी की गई।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया है कि वंदे भारत ट्रेन पर पथराव करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

epmty
epmty
Top