कांगड़ा के भाषा अध्यापक राजीव डोगरा हिंदी साहित्य समृद्धि रत्न से सम्मानित

कांगड़ा के भाषा अध्यापक राजीव डोगरा हिंदी साहित्य समृद्धि रत्न से सम्मानित
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

कांगडा। हिंदी साहित्य समृद्धि मंच के तत्वाधान में आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में राजीव डोगरा को उनकी प्रस्तुति के लिए हिंदी साहित्य समृद्धि रत्न से सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान राष्ट्रीय शिवशक्ति साहित्य कला उन्नयन मंच के संस्थापक अध्यक्ष व हिंदी साहित्य समृद्धि मंच के अध्यक्ष प्रणव भास्कर तिवारी शिववीर रत्न द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन हिंदी साहित्य समृद्धि मंच के व्यवस्थापक कवि प्रशांत मिश्रा 'प्रसून' द्वारा किया गया। गवर्नमेंट स्कूल ठाकुरद्वारा के हैड़ मास्टर, खण्ड स्त्रोत केंद्रीय समन्वयक खण्ड कांगड़ा महेंद्र सिंह तथा रविंदर नरयाल के बीआरसी ने सम्मान मिलने पर राजीव डोगरा को शुभकामनाएं दी हैं।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top