कांवडियों का रैला शुरू, एडीजी प्रशांत कुमार ले रहे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

कांवडियों का रैला शुरू, एडीजी प्रशांत कुमार ले रहे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

मुजफ्फरगनर। भरी गर्मी पर आस्था किस तरह भारी पड़ती है, इसे जनपद में कावड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखकर भली-भांति समझा जा सकता है। हाईवे से लेकर गंगनहर के किनारे-किनारे बनाया गया कांवड पटरी मार्ग बम-बम भोले के उद्घोष से गूंज रहा है। चारो ओर भगवा रंग में रंगे कावडियें ही कांवडियें ही दिखाई दे रहे है। कांवड यात्रियों की सेवा में जनपद का पुलिस प्रशासन ही नहीं, बल्कि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। उन्होंने भी अपनी विशिष्ट कार्यशैली में तपती धूप में कांवड यात्रियों की न केवल सुरक्षा व्यवस्था परखी, बल्कि उनसे रूबरू होकर अपने मानवीय व कुशल अफसर होने का परिचय दिया।


बता दें कि एडीजी जोन प्रशांत कुमार केवल दफ्तर में बैठकर अफसरी झाड़ने में ही विश्वास नहीं रखते हैं, बल्कि मौके पर जाकर खुद व्यवस्था का हिस्सा बनने को हमेशा तैयार रहते हैं। पुलिस से लेकर प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी रात-दिन अपनी सेवा दे रहे है। प्रशासन कावड़ियों की सुरक्षा के लिए कितना संवेदनशील है, इसका अंदाजा व्यवस्था को देखकर बखूबी लगाया जा सकता है। गंगनहर में किसी भी अनहोनी को टालने के लिए वाटरबोट का प्रंबध किया गया है। वाटर बोट में सुरक्षा कर्मी व गोताखोर लगातार चक्कर लगाते रहते है। प्रशासन अपने स्तर पर किसी भी तरह की चूक नहीं करना चाहता है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि कांवड यात्रा को सुगम बनाना हमेशा से ही प्रशासन के लिये चुनौती भरा रहा है। कोई भी समझ सकता है। लाखो की भीड़ को सुरक्षा प्रदान करना एक बडी चुनौती होती है। प्रशासन की इस बात के लिए तो प्रंशसा करनी ही होगी कि इस कार्य में वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास कर रहा है व इस चुनौती का सामना करने में पूरी तरह सफल होता दिखाई दे रहा है। इस बात का भी स्वागत करना चाहिए कि क्षेत्रवासी चाहें वो हिन्दू हो या मुसलमान, यात्रा को सुगम बनाने में पूरा सहयोग दे रहे है।


अपने अराध्य भगवान आशुतोष का जलाभिषक करने के लिए हरिद्वार से गंगाजल ला रहे कांवडिये ही कांवड यात्रा का धर्मलाभ नहीं ले रहे हैं, बल्कि भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के गंगाजल ला रहे कांवडियों की सेवा करके धर्मलाभ लेने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी हुई है। उन्होंने इसके लिए जगह-जगह सेवा शिविर लगाये हैं, जिनमें खाने-पीने से लेकर प्राथमिक उपचार की निशुल्क व्यवस्था है। इस सबके चलते पूरा वातावरण ही भक्तिमय हो गया है। नगर सहित हरिद्वार से आने वाले मार्ग में कावड़ियें ही कावडियें दिखाई दे रहे है। जिला प्रशासन भी कावडियों की सुरक्षा हेतु पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है। कावड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिये प्रशासन ने पहले से ही पूरी तैयारी कर ली थी। इसकी यह तैयारी जमीनी स्तर पर भी दिखाई दे रही है।

epmty
epmty
Top