समस्याएं सुनने पब्लिक के बीच पहुंचा सरकार का नुमाईन्दा

समस्याएं सुनने पब्लिक के बीच पहुंचा सरकार का नुमाईन्दा

सहारनपुर। सरकार के प्रतिनिधि के रूप में आज भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री सहारनपुर पहुंचे और स्कूलों की समस्याओं को जाना। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ ने उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। सरकार के प्रतिनिधि ने इसी माह समस्याओं पर विचार-विमर्श कर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। शिक्षक संघ ने चेतावनी दी कि यदि जनवरी माह में निराकरण नहीं हुआ, तो फरवरी माह में आंदोलन किया जायेगा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह आज सहारनपुर पहुंचे, जिनका उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने फूलमाला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। शिक्षक संघ द्वारा समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सरकार की ओर से आये कर्मवीर सिंह को दिया गया और निराकरण की मांग की गई। उन्होंने कर्मवीर सिंह से कहा कि वे समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखें और निस्तारण कराएं। इसके बाद डाॅ. अशोक मलिक ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा ऐसी पहली सरकार है, जो जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं को सुनती है और उनका निस्तारण कराती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपना प्रतिनिधि भेजकर निजी स्कूलों की समस्याओं को जानने का प्रयास किया है। हमारे द्वारा सरकार की ओर से भेजे गये प्रतिनिधि कर्मवीर सिंह को समस्याएं बताई गई हैं। कर्मवीर सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इसी माह में समस्याओं को लेकर वार्ता होगी और निराकरण का पूर्ण प्रयास किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि यदि जनवरी माह में समस्याओं का निराकरण नहीं होता, तो फरवरी माह में सरकार के खिलाफ शिक्षक संघ द्वारा बिगुल बजाया जायेगा। इससे पूर्व कर्मवीर सिंह के स्वागत कार्यक्रम में महापौर संजीव वालिया, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, महेन्द्र पंवार, अरविंद शर्मा, सरफराज, रिजवान खान, शाहिद मिर्जा, अशोक सैनी, प्रकाश पांडेय, मुकेश कुमार, प्रवीण चौधरी, डाॅ. एसएस राणा, ओमप्रकाश, गयूर आलम आदि मौजूद रहे।



epmty
epmty
Top