सलमान खान के घर के बाहर चली गोलियां- बाइक सवारों ने की फायरिंग

सलमान खान के घर के बाहर चली गोलियां- बाइक सवारों ने की फायरिंग

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर गोलियां चलाये जाने से इलाके में दहशत पसर गई है। बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो अज्ञात लोगों ने बॉलीवुड एक्टर के घर के बाहर तीन राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।‌ फायरिंग की सूचना मिलते ही दबंग एक्टर के घर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।

रविवार को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर उस समय सवेरे के समय फायरिंग की गई, जब बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने घर के भीतर मौजूद थे। गोली चलाने वाले बदमाश बाइक पर सवार होकर बॉलीवुड एक्टर के घर के बाहर पहुंचे थे।

जानकारी मिल रही है कि दनादन तीन राउंड फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के समय गोली चलाने वाले बदमाशों ने हेलमेट पहना हुआ था। जिस वजह से उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

गोलीबारी के चलते फिलहाल किसी जान माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित आवास पर पहुंची और बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में स्थित घर में बॉलीवुड एक्ट्रेस मुलाकात कर उसके संबंध में जानकारी प्राप्त की।

epmty
epmty
Top