भाजपा नेता के युवा पुत्र की करंट लगने से मृत्यु

भाजपा नेता के युवा पुत्र की करंट लगने से मृत्यु

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सहारनपुर के अंबेहटा नगर के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)नेता पदम सिंह चौधरी के जवान पुत्र की आज करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार भाजपा नेता का पुत्र सचिन चौधरी सुबह पशुओं के लिए मशीन से चारा काट रहा था। उसी दौरान वह मशीन के आगे से चारा हटाने लगा और बिजली के तार की चपेट में आ गया,जिससे उसकी करंट से मौके पर ही मृत्यु हो गई।

वार्ता

epmty
epmty
Top