शाहपुर के अनुज को किया गया सम्मानित

शाहपुर के अनुज को किया गया सम्मानित

शाहपुर। लंबे समय तक अपनी लेखनी से समाज को लाभान्वित करने एवं आधा दर्जन से ज्यादा सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहकर समाज सेवा करने पर आज अग्रवाल समाज के डॉक्टर अनुज अग्रवाल को सत्यार्थ ग्रुप हरियाणा के राष्ट्रीय मुख्यालय से आए राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य रतन डॉक्टर सौरभ आर्य ने डॉ अनुज अग्रवाल को उनके कार्यालय पर गायत्री मंत्र द्वारा निर्मित पटका एवं सत्यार्थ अभिनंदन सम्मान सामग्री देकर सम्मानित किया।

इस दौरान डॉक्टर सोरभ आर्य ने कहा कि अनुज अग्रवाल दो दशक से ज्यादा समय से सामाजिक कार्यों में लगे हैं तथा इतना ही समय वह पत्रकारिता को दे चुके हैं, जिसमें उन्होंने अपनी लेखनी से सामाजिक गतिविधियों को ऊपर उठाने का कार्य किया है।

उनके कार्यों से प्रभावित होकर सत्यार्थ सेवा संस्थान रादौर जिला यमुनानगर हरियाणा से आए आर्य रतन डॉक्टर सौरभ आर्य ने डॉ अनुज अग्रवाल को पटका पहनाकर तथा सत्यार्थ ग्रुप अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सत्यार्थ ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय रतन से विभूषित डॉक्टर सौरभ आर्य डीआरडीए रक्षा मंत्रालय से सेवानिवृत्त वीरेंद्र कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top