हाथरस पीड़िता के परिजनों को सता रहा है प्रशासन: राहुल

हाथरस पीड़िता के परिजनों को सता रहा है प्रशासन: राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तैनाती से हाथरस पीडिता के परिवार को थोड़ी राहत तो है लेकिन वे सुरक्षित नहीं है। पुलिस तथा प्रशासन के लोग हाथरस में दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई युवती के परिजनों को तंग व परेशान कर उनका शोषण कर रहे हैं।

रविवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया, "उत्तर प्रदेश में सरकार के हाथों पीड़ितों का लगातार हो रहा शोषण असहनीय है। हाथरस में हुए बलात्कारव पीडिता की हत्या के मामले में पूरा देश सरकार से जवाब माँगते हुए पीड़ित परिवार के साथ है। जो गुंडाराज में वर्दी की गुंडागर्दी का एक और उदाहरण।"

कांग्रेस नेता ने इसके साथ ही पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (पीयूसीएल) की शनिवार को सार्वजनिक हुई जांच रिपोर्ट की खबर पेश की है जिसमें कहा गया है केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तैनाती से परिवार को थोड़ी राहत तो है लेकिन वे सुरक्षित नहीं है। उन्होंने प्रदेश कघ कानून व्यवस्था को जंगलराज बताते हुए कहा कि सदियों से मजलूमों के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस पीडितों की आवाज को दबने नहीं देगी।

epmty
epmty
Top