महिला ने की गाय से शादी- बोली मेरे पति ने लिया पुनर्जन्म

महिला ने की गाय से शादी- बोली मेरे पति ने लिया पुनर्जन्म
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। भारत ऐसा देश है, जहां के लोगों ने गाय को गौमाता का दर्जा दिया हुआ है। लेकिन एक मामला विदेश से भी सामने आया है, जिसने गाय को अपना पति ही मान लिया है और उससे शादी भी कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार कंबोडिया के क्राटी प्रांत की निवासी खिम हैंग एक महिला के पति की मौत हो चुकी है। महिला के घर जब एक गाय पैदा हुई थी महिला का लगाव उससे काफी अधिक बढ़ गया। बताया जा रहा है कि महिला जो भी खुद खाती थी, वह उस गाय को भी खिलाती थी। महिला का कहना है कि गाय उन्हें इस तरह प्यार करती है, जैसे उसका पति उसे करता था। महिला को ऐसा लगता है, गाय नहीं, वह उसके पति ही है, जिन्होंने पुनर्जन्म ले लिया है। महिला ने कहा कि वह गाय उसका हाथ और चेहरा भी चाटती रहती है। बताया जा रहा है कि महिला ने गाय से शादी कर ली है, और अब गाय को महिला अपने पति समझकर उसे प्यार करती है। इतना ही नहीं महिला ने जो उसके पति यूज करते थे, वह तकिया भी गाय को दे दिया है। महिला ने अपने बच्चों को भी यह कहा कि वह गाय को अपने पिता मानकर उनकी सेवा करें।



  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top